रायपुर

20 रूपए लेकर 23 रिटर्न किया और ऐसा करते-करते डॉक्टर से 1.37 लाख ठग लिए
26-Jun-2023 7:09 PM
20 रूपए लेकर 23 रिटर्न किया और ऐसा करते-करते डॉक्टर से  1.37 लाख ठग लिए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। पार्ट टाइम जॉब से अतिरिक्त इंकम का झांसा खाए डॉक्टर ने 1.37 लाख रूपए गवाएं।  ये डॉक्टर नवा रायपुर के कैंसर हास्पिटल में  चिकित्सक हैं। पुलिस ने धारा 420  का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार 103- बी डॉल्फिन इंप्रेसन मोवा निवासी डॉक्टर इस धोखाधड़ी का शिकार हुए। उन्हें 23-24 जून  के बीच  मोबाइल नंबर8951235558, 9248678317 से कॉल आए। उस अग्यात कॉलर सोशल मीडिया प्लेटफार्म टेलीग्राम के जरिए यह धोखाधड़ी की। उस व्यक्ति ने पहले कॉल कर गुगल मेसेज के हर रिव्यू पर अधिक रकम देने का ऑफर दिया। डॉ.  को भी फायदे का लगा।

उन्होंने 20 से शुरूआत की उस अग्यात व्यक्ति ने भी 10 हजार के निवेश पर 13000 रूपए रिटर्न किए। फिर उसने 60 हजार रूपए डलवाए इसका रिटर्न न आने पर डॉ. ने पूछताछ की तो गलत ट्रांसफर कर दिए कहकर दोबारा 30 हजार रूपए डलवाए।  डॉ. को तब तक आभास नहीं हो पाया था। ट

उन्होंने न केवल 30 हजार बल्कि 1 लाख रूपए भी भेज दिए। इसकी मांग करते हुए अग्यात व्यक्ति ने अब तक जमा रकम पूरी मिलने का भरोसा दिलाया । डॉ. ने भरोसे में आकर एक लाख रूपए भेज दिया । अब उसने 2 लाख रूपए मांगे तब जाकर डॉ.  को माजरा समझ में आया और उन्होने इस बार दो लाख रूपए नहीं दिए। दो गुने इंकम के लिए कुछ टास्क दिए जाते रहे और रकम किसी अन्य एकाउंट नंबर पर जमा कराए जाते रहे ।

 यह पूरा गेम दोपहर 2.39 से रात 9.45 के बीच सात घंटे में किया। डॉ.की रिपोर्ट पर मोवा पुलिस ने मामला दर्ज कर क्राइम ब्रांच साइबर सेल की मदद से ठग की पतासाजी कर रही है ।

 

 

 


अन्य पोस्ट