रायपुर

‘इस आखिरी सत्र में कांग्रेसियों को दिन में तारे दिखाना है’
26-Jun-2023 6:37 PM
‘इस आखिरी सत्र में कांग्रेसियों को दिन में तारे दिखाना है’

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 26 जून। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के निवास में आज शाम भाजपा विद्यायक दल की बैठक होगी। इसमें विधानसभा सत्र को लेकर चर्चा होगी। भाजपा सत्र में बघेल  सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है। आज की बैठक में रणनीति बनेगी। इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, और महामंत्री संगठन पवन साय भी मौजूद रहेंगे। सत्र 18 से 21 जुलाई तक चलेगा।

एक चर्चा में अजय चंद्राकर ने कहा कि यह विधानसभा का आखिरी सत्र है। इसे कांग्रेस याद रखेगी। सरकार के पांच साल का लेखा जोखा का हिसाब करेंगे। यह तय मानिए सत्ता पक्ष को दिन में तारे दिखाई देंगे। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा था कि उनके पास सरकार को घेरने कई मुद्दे हैं। इनमें शराब घोटाला, खनिज घोटाला, पीएससी घोटाला और राशन घोटाला प्रमुख है। सत्र में पहले दिन की कार्रवाई विधायक विद्यारतन भसीन के निधन की वजह से स्थगित हो गई। शेष तीन दिन हंगामेदार होने के आसार हैं। भाजपा विधायक दल 13 या 14 जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव की सूचना देगा।


अन्य पोस्ट