रायपुर
कल पीसीसी की बैठक
26-Jun-2023 6:36 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 26 जून। कांग्रेस में चल रहे घमासान के बीच प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कल पीसीसी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा भी रहेंगी। हालांकि यह बैठक मोर्चा प्रकोष्ठ, और विभागों के प्रदेश अध्यक्षों की है, लेकिन इसमें मोहन मरकाम द्वारा संगठन में किए बदलाव को लेकर भी हलचल रही। इसी तरह से बिलासपुर युवक कांग्रेस के अध्यक्ष असलम शेरू का मामला भी युवक कांग्रेस की बैठक में उठ सकता है। शेरू ने मोपका के एक किसान की जमीन के कब्जे को लेकर धमकाया है। पार्टी ने उसे नोटिस दिया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे