रायपुर

अगले तीन दिन बारिश बदली के ही होंगे, गाज भी गिर सकती है
25-Jun-2023 6:24 PM
  अगले तीन दिन बारिश बदली के ही होंगे, गाज भी गिर सकती है

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ में मानसून 23 जून से प्रवेश करने के बाद बीती रात से राजधानी और आसपास झमाझम बारिश हो रही है। वैसे यह बारिश प्रदेश के कई इलाकों में  हो रही है। सुबह से इसमें तेजी आई। इससे तापमान में एकाएक बड़ी गिरावट आई। और लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।  मौसम विभाग के अनुसार अगले 3 घंटों के लिए प्रदेश के 14 जिलों में बिजली गिरने की संभावना है। बलोद, बलोदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर, कबीरधाम, महासमुंद, मुंगेली, रायगढ़, रायपुर और राजनांदगांव में बिजली गिरने की संभावना है।

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा संजय बैरागी ने बताया कि पूरे छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय है। वर्तमान में जो वर्षा हो रही है, तीन दिनों तक ऐसी वर्षा होने संभावना है।उसके बाद अगले तीन दिन मौसम थोड़ा डाउन होगा। लेकिन हल्की और मध्यम वर्षा होती रहेगी. उसके बाद मौसम सक्रिय हो जायगा, फिर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।वर्तमान स्थिति में साथ मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा की अलर्ट जारी कर चुका है, वो स्थिति अभी बनी हुई है।

सीएम बघेल का बस्तर दौरा रद्द

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दो दिवसीय प्रवास पर बस्तर दौरे पर जा रहे थे, जो अब रद्द हो गया है। बताया जा रहा है कि बारिश की वजह से उनका बस्तर दौरा कैसिंल हुआ है। जिसके बाद अब सीएम भूपेश बघेल वीसी के माध्यम से कार्यक्रमों में शामिल होंगे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नक्सल प्रभावित सुकमा जिले को वीडियो कॉम्फ्रेंसिंग के माध्यम से 303  करोड़ के  रूपये के विकास कार्यो कि लोकार्पण, शिलान्यास किया। वे वीडियो कॉम्फ्रेसिंग के माध्यम से सुकमा शहर के मिनी स्टेडियम में आम सभा को संबोधित किया।


अन्य पोस्ट