रायपुर

हार तय, बावजूद भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में
25-Jun-2023 6:23 PM
हार तय, बावजूद भाजपा अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में

कल विधायक दल की बैठक में तय होगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। छत्तीसगढ़ की पांचवी विधानसभा का अंतिम सत्र 18 जुलाई से शुरू हो रहा है। भारी मतों से तय हार के बावजूद भाजपा, बघेल सरकार की पोल खोलने अविश्वास प्रस्ताव लाने पर विचार कर रही है।  उसकी रणनीति है कि चुनाव के देखते हुए सदन का पूरा उपयोग किया जाए।इसके जरिए सरकार के कथित घोटाले सदन में रखे जाएं।नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कल शाम विधायक दल की बैठक बुलाई है।

बता दें कि पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने बीते वर्ष के मानसून सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाया था। जो तीन चौथाई बहुमत के साथ ध्वनि मत से अस्वीकृत कर दिया गया था। इसे देखते हुए सत्ता पक्ष की सोच है कि विपक्ष अब प्रयास नहीं करेगा लेकिन नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने कहा कि कल विधायक दल की बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी। यह इस विधानसभा का अंतिम सत्र भी है और हमारे पास इस सरकार के कई घोटाले हैं। सूत्रों ने बताया कि कल फैसला होने पर इसकी सूचना 14-15 जुलाई तक दी जाएगी। यदि प्रस्ताव लाया जाता है तो  23 वर्षों के कार्यकाल में दूसरी बार एक सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। इससे पहले डॉ. रमन सिंह सरकार के खिलाफ चौथी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीएस. सिंहदेव दिसंबर-17 और जुलाई-18 के सत्र में ला चुके थे।  इस पांचवीं विधानसभा में पहला अविश्वास प्रस्ताव जुलाई-22 में कौशिक ला चुके हैं। 4 दिन के

सत्र के लिए अब तक 200  से अधिक प्रश्न जामा हे चुके हैं। और 12 जुलाई से ध्यानाकर्षण सूचनाएं ली जाएंगी । सरकार की ओर से अब तक किसी विधेयक की सूचना नहीं दी गई है। इसकी निर्णय कैबिनेट यू अगली बैठक में होगा। वैसे इस सत्र में महालेखाकार की रिपोर्ट भी पेश होगी ।जो सरकार के 2021-22 के आय, व्यय की पोल खोलेगी। सरकार विपक्ष के वार से बचने सत्र के अंतिम दिन पेश कर सकती है।


अन्य पोस्ट