रायपुर

निजी संस्थानों से सम्मानित नहीं हो पाएंगे आईएएस, केंद्र ने किया मना
25-Jun-2023 6:21 PM
 निजी संस्थानों से सम्मानित नहीं हो पाएंगे आईएएस, केंद्र ने किया मना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 25 जून। केंद्र शासन ने देशभर के आईएएस, आईपीएस और आईएफएस के सरकारी या निजी संस्थाओं से अवार्ड लेने, सम्मानित होने की मनाही कर दी है । 

केंद्रीय लोक प्रशासन एवं कार्मिक विभाग ने मुख्य सचिव को भेजे पत्र में कहा है कि समय-समय पर निर्देश दिए जाते रहे हैं। लेकिन इसके पालन में गंभीरता नहीं बरती जा रही। देश के अधिकांश राज्यों में पदस्थ ये अफसर अपना सम्मान कराने और अवार्ड लेने में ज्यादा रूचि रखते हैं। जो एक लोक सेवक के मूल सिध्दांत और कर्तव्य के विपरीत होता है।

छत्तीसगढ़ में ही हाल में एक आईपीएस अफसर का ऐसा ही सम्मान हुआ। वहीं एक अन्य आईएएस अफसर को राज्य के बाहर की संस्था ने सम्मानित किया।

इसे गंभीरता से लेकर डीओपीटी ने 22 जून को यह आदेश जारी किया है। हालांकि इसमें कुछेक नियम का पालन करते हुए सम्मान लेने की अनुमति दी गई है ।इसके अनुसार सक्षम अधिकारी या राज्य सरकार से  अनुमति ली गई हो, सम्मान अवार्ड के रूप सा साथ में नगद राशि न हो, संस्थान की अपनी विश्वसनीयता उच्च हो । डीओपीटी ने मुख्य सचिव कड़ाई से पालन करने कहा है।


अन्य पोस्ट