रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जून। टैगोर नगर से नैनो कार चोरी करने वाले मौदहापारा के मोहम्मद सुहैल और मोहम्मद इरफ़ान को दस दिनों बाद गिरफ्तार कर लिया है। चिखलाकसा दल्लीराजहरा के मूल निवासी देवदत्त शर्मा ने 11 जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया था ।
पुलिस के मुताबिक शर्मा अपने पुत्र के साथ शहर के टैगौर नगर सांई गार्डन के सामने किराये के मकान में रहते हैं। 11 तारीख को देवदत्त अपनी भाभी की नैनो कार क्रमांक सी जी 07 ए आर 2981 को अपने मकान में खड़ी कर गृह ग्राम चिखलाकसा गया था। वापसी पर 17 जून को देखा तो नैनो कार वहां नही थी। इस रिपोर्ट पर पुलिस ने टैगोर नगर इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे और मुखबीर भी लगाया । इसी दौरान मालूम हुआ कि मोह. सोहेल उर्फ उदय निवासी बी.एस.यू.पी कॉलोनी भाठागांव जो पूर्व में भी नैनो वाहन चोरी करने के प्रकरण में थाना कबीर नगर से जेल जा चुका था। इस पर उसे पकड़ा और पूछताछ करने पर अपने साथी मोह. इरफान के साथ देवदत्त की नैनो कार चोरी स्वीकारा।
पूछताछ में दोनों ने बताया कि चोरी के पूर्व दो दिनों तक लगातार रेकी किया । 11 जून को दोनों वहां पहुंचे और अपनी ही नैनो कार की नम्बर प्लेट को निकाला और देवदत्त की नैनो कार में लगा दिया। अपनी कार को कलेक्टोरेट के मल्टीलेवल पार्किंग में खड़ी कर दिया। मोह. ईरफान जो चारपहिया वाहन मैकेनिक है रिपेयरिंग के लिए आई इंडिका लेकर पुन: गये और नैनो कार को चोरी कर ले गये। पुलिस ने
दोनों से चोरी की नैनो, इंडिका ,नैनो कार जप्त किया ।दोनो पूर्व में भी नैनो कार चोरी में जेल निरूद्ध रह चुके है।