रायपुर
रायपुर, 24 जून। अभनपुर इलाके में अवैध रूप से शराब की खरीदी-बिक्री करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शराब को जब्त किया है।
अभनपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की रायपुर रोड स्थित ओव्हर ब्रीज के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में शराब रखा है। जिसे बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिस पर मुखबीर द्वारा बताए हुलिये से व्यक्ति की पहचान कर पकड़ा । पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नारायण मेहर निवासी कुरूद धमतरी का होना बताया। उसके पास रखे बोरी की तलाशी लेने पर बोरी में देशी शराब रखा होना पाया गया। शराब रखने के संबंध में नारायण मेहर से वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं था। जिस पर आरोपी नारायण मेहर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध रूप से रखे 32 पौवा देशी शराब कीमती लगभग 4,000/- रूपये जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 276/23 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।