रायपुर

सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी आंदोलन में होंगे शामिल...
24-Jun-2023 7:02 PM
सभी विभागों में कार्यरत कर्मचारी आंदोलन में होंगे शामिल...

रायपुर, 24 जून। नियमितिकरण की मांग पूरी न होने को लेकर प्रदेश के संविदा कर्मचारी संघ एक बार फिर से अपने जायज मांगों को सरकार से मनवाने हड़ताल पर रहेंगे। राज्य में लगभग 45 हजार संविदा  कर्मचारी हैं जो 3 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। इससे पहले भी 40 दिनों तक यह कर्मचारी हर जिले में धरना देने गए और अब राजधानी रायपुर पहुंच गए हैं। 3 जुलाई को भी काम बंद करने का आंदोलन करने वाले हैं।

 संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदेश के अलग-अलग विभागों में कार्यरत संविदा कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल होंगेे। कांग्रेस सरकार के  अपने घोषण पत्र में किए वादे को पूरा नहीं किया। जिसके बाद संविदा कर्मचारियों ने इस पर पहले भी  कलेक्टर और विधायक को ज्ञापन सौंप गया था। इसके बाद भी प्रशासन की और से कोई भी जवाब नहीं दिया गया। 2018 के चुनाव के जनघोषण पत्र में कर्मचारियों के नियमितिकरण की बात कही गई थी। लेकिन वो अब तक पूरी नहीं हो पाई है। इसी बात से नाराज होकर कर्मचारियों ने कहा कि, 4 साल 6 महीने होने के बाद भी वादा कर पूरा न करना यह गैर लोकतांत्रिक हैं।

महासंघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विजय यादव ने साफ तौर पर कहा कि, कांग्रेस के नेताओं ने हमसे वादा किया था, जिसे अब तक पूरी नहीं किया गया। इसलिए 2024 में छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार होगी इस बात का फैसला संविदाकर्मी करेंगे।

मीडिया प्रभारी सूरज सिंह ठाकुर ने कहा कि, 45 हजार ने संविदा कर्मचारियों को अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाने में एक सप्ताह का वक्त है, हमारी मांगों को संज्ञान में लेते हुए अंदोलन से पहले पूरी कर दिया जाए और संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण पर ध्यान दिया जाए।


अन्य पोस्ट