रायपुर

कोलकाता की कंपनी ने सेमीनार लेकर ठगे 7 लाख, अब तक नहीं दी डीलरशिप
24-Jun-2023 7:00 PM
कोलकाता की कंपनी ने सेमीनार लेकर ठगे 7 लाख, अब तक नहीं दी डीलरशिप

पूजा किट का बिजनेस करती है कंपनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जून। भगवान के नाम पर बड़ा प्राफिट मार्जिन कमाने का झांसा देकर 9 लाख की ठगी हो गई । ढाई साल से इसी धोखे में रहने के बाद मामला दर्ज कराया।

 पुलिस के मुताबिक आनंदम सिटी कचना निवासी  जसप्रीत सिंह भाटिया  को मनीष पाल सिंह छाबड़ा, सुनीता कौर, अंगुल दवे  ने निवेश काम आफर दिया।  इसके िलिए इन लोगों ने यह बैठक 6 नवंबर -20 को मेरियट होटल में सेमीनार किया था।  इसके तहत पूजा किट और फूल के कारोबार में अच्छा खासा मार्जिन  बताया । मनीष, सुनीता और अंशुल प्रभुजी इंटेक किसेन प्राय. लिमिटेड के संचालक हैं।

इन्होंने  जसप्रीत को डीलर शिप लेने सुरक्षा निधि के रुप में 9 लाख रुपए जमा करा लिया और कल तक न पप्पू डीलरशिप दी न मटेरियल । तीन वर्ष इंतजार में चक्कर काटने के बाद जसप्रीत ने तेलीबांधा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई ।  पुलिस ने धारा 420,409, 120- बी के तहत मनीष, सुनीता और अंशुल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।


अन्य पोस्ट