रायपुर
आर्डर किया था नया ड्रेस, पार्सल से निकला पोछे का कपड़ा
24-Jun-2023 7:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
पुलिस ने किया रिपोर्ट दर्ज करने से इंकार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जून। ऑनलाइन खरीदी के चक्कर में फंसकर लोग ठगी का शिकार हो रहे हैं। मार्केटिंग कंपनियां अपने प्रोडक्ट पर कई रियायतों के साथ बाय वन गेट वन ,टू अब तो थ्री तक फ्री का ऑफर देने लगी हैं।
इस फ्री के झांसे में आकर लोग हजारों रूपए गवां रहे वहीं सामान के नाम पर पत्थर, उन्हें फटे कपड़े मिल रहे हैं। ऐसी ही एक कंपनी ने फेसबुक में महिलाओं के कपड़ो का ऑफर कर दिया था। इसे देख इन महिला ने आर्डर दिया ।कल जब पार्सल मिला तब नये नवेले ड्रेस की जगह पोछा करने वाले कपड़े भेज दिया। महिला इस धोखे की रिपोर्ट कराने गई तो
कबीर नगर थाने में मामला दर्ज करने से मना कर दिया गया है। मौजूद स्टाफ ने यह कहकर लौटा दिया कि ऑनलाइन फ्राड की शिकायत दर्ज करते नहीं है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे