रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 24 जून। तीन दिन पहले एम.पी गुजरात रोड लाईन्स ट्रांसपोर्ट फर्म भनपुरी का ट्रक चोरी करने वाले पंजाब के हरविंदर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक को बरामद कर लिया गया है।
खमतराई पुलिस के मुताबिक विकास ऐशानी ने खमतराई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विकास भनपुरी रिंग रोड नं. 02 स्थित ट्रांसपोर्ट फर्म का संचालक है जिसमें ट्रक क्रमांक एमएच 29 टी 1367 अटैच है। इसका मालिक मोह. इब्राहिम सिद्दीकी निवासी कल्याण महाराष्ट्र है। इस ट्रक को ड्राइवर जितेन्द्र यादव चलाता है। पिछले 19 जून को जितेन्द्र यादव, ट्रक में लदे समान को खाली कर ट्रांसपोर्ट नगर खमतराई पास सर्विस रोड में ट्रक को खड़ी कर दिया था। अगले दिन जितेन्द्र यादव जाकर देखा तो ट्रक नही था। कोई अज्ञात चोर ट्रक को चोरी कर फरार हो गया था।
खमतराई पुलिस ने धारा 379 भादवि. का अपराध दर्ज कर पतासाजी शुरू की। इसमें संलग्न मुखबीर से महत्वपूर्ण जानकारी मिली कि आरोपी सरायपाली में है।इस पर सरायपाली भेजी गई टीम ने ट्रक को वहां देखा और घेराबंदी कर अंतत: आरोपी को पकड़ा।