रायपुर

राइस मिल में आग, 5 दमकलों ने बुझाया अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई
24-Jun-2023 6:56 PM
राइस मिल में आग, 5 दमकलों ने बुझाया अब तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं कराई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 24 जून। तिल्दा नेवरा में कालेज रोड पर स्थित रानुलाल गाँधी राइस मिल में शुक्रवार शाम करीब 5-6 बजे के बीच भीषण आग लग गई। इसमें मिल के गोदाम में लाखों के धान और बारदाने जलकर खाक हो गए। आग इतनी तेजी से लगी कि वहां मौजूद कर्मचारियों को आग बुझाने का मौका ही नहीं मिला। देखते ही देखते आग ने पूरे राइस मिल को अपने चपेट में ले लिया। लगभग 2 से 3 घंटे 5 मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड गाडिय़ों की मदद से आग पर काबू  पाया जा सका है। मिल पूरी तरह से जल गया है। आग का कारण स्पष्ट नहीं है ।

नेवरा पुलिस के मुताबिक मशीनरी को कोई नुकसान नहीं हुआ है केवल बारदाने (बोरा) ही जले हैं। ये बोरे मिलिंग के बाद चावल पैकिंग के लिए स्टॉक कर रखे जाते हैं। साथ ही खेत से धान लाने में भी उपयोग में लाए जाते हैं। इसके लिए किसान इन्हे मिलरों से खरीदते हैं।

नेवरा टीआई के मुताबिक अभी नुकसान का आंकलन किया जाना है क्योंकि अब तक मिल प्रबंधन की ओर से रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है । मौके पर चली चर्चा के मुताबिक करीब 40-50 लाख के बारदाने जले हैं।  आग का कारण शार्ट सर्किट होने की भी जांच करनी है। टीआई ने बताया कि इंश्योरेंस पेपर भी जांचे जाएंगे।


अन्य पोस्ट