रायपुर

आत्मानंद स्कूल में आर्ट्स विषय की मांग
24-Jun-2023 2:56 PM
आत्मानंद स्कूल में आर्ट्स विषय की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 24 जून। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अभनपुर के 10वीं पास विद्यार्थी 11वीं कला संकाय अंग्रेजी माध्यम में प्रवेश के लिए भटक रहे है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खोले हुए स्वामी आत्मानंद स्कूल में आर्ट्स विषय नहीं है, सिर्फ छत्तीसगढ़ में तीन ही जगह आर्ट्स के विषय है। नगरी , पिथौरा और मंदिर हसौद 10वंी पास करके अब बहुत से विद्यार्थी 11वीं में आर्ट्स विषय लेने के लिये उत्सुक है ,पर अब कला संकाय की सीट ना होने के कारण मजबूरन उन्हें दूसरा विषय लेना पड़ रहा है।

प्राइवेट स्कूलों में  मनमानी फीस

राजधानी के सबसे निकट स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय अभनपुर के सैकड़ों छात्रों ने अभनपुर में आर्ट्स विषय की मांग की हैं, ताकि 10वीं उत्तीर्ण छात्र आगे इसी स्कूल में पढ़ाई कर सके, छात्र भटकने पर मजबूर है। ज्ञात हो कि इसी स्कूल से कृष्णा सिखोरिया 12वीं टॉप 10 मेरिट लिस्ट में आए है अभनपुर आत्मनंद में ऐसे ही प्रतिभाशाली जैसे छात्र अध्ययन कर रहे है यहां प्रतिभाओं की कमी नहीं है।


अन्य पोस्ट