रायपुर
बीच सडक़ खड़े ट्रक में जा घुसी कार
23-Jun-2023 7:41 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 23 जून। राजधानी के आउटर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। जहां नवा रायपुर में भीषण सडक़ हादसा हो गया है। खड़ी ट्रक को तेज रफ्तार कार ने ठोकर मार दी है। जिससे कार सवार 3 लोग घायल हो गए है। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये लोग महासमुंद की ओर जा रहे थे। ट्रक बीच सडक़ पर कैसे खड़ा हुआ या अवैध तरीके से पार्क किया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल तीनों कार सवारों की हालत खतरे से बाहर है। मंदिर हसौद टीआई के अनुसार यह घटना कल रात की है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे