रायपुर

मामूली बात पर मारपीट, चाकूबाजी
23-Jun-2023 7:40 PM
मामूली बात पर मारपीट, चाकूबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। पुरानी बात को लेकर राजधानी के एक युवक से मारपीट हो गई। आरोपी विनय बंजारे और उसके साथी ने रंजिश पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर किसी धारदार हथियार से रविशंकर को मारकर घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि 22 जून की शाम को साहूपारा उरला में विनय बंजारे और उसके साथी किसी पुरानी बात को लेकर मारपीट की है। इसकी रिपोर्ट रविशंकर साहू ने थाना में दर्ज कराई है। रविशंकर ने बताया कि गुरूवार को विनय और उसके साथी मोहल्ले के पास उसका रास्ता रोककर पुरानी बात को लेकर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर विनय और उसके साथी मारपीट करने लगे थे। उनमें से एक ने अपने पास रखे किसी धारदार हथियार से रविशंकर को मारकर घायल कर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

इधर राजेंद्र नगर नूरानी स्कूल के पास उधार पैसा की मांग को लेकर युवक से मारपीट हो गई। पुलिस के मुताबिक सियाराम साहू ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह संतोषी नगर टिकरापारा में रहता है। जो गुरूवार को उधार पैसे की लेनदेन के लिए नूरानी स्कूल के पास अमलीडीह गया हुआ था। जहां रास्ते में तीन अज्ञात बदमाशों ने उसका रास्ता रोककर जबरन गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर  बदमाश सियाराम से मारपीट करने लगे। इसकी शिकायत उसने थाना में की। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की। उधर तेलीबांधा शराब भठ्ठी के पास धक्का लगने की बात को लेकर मारपीट हो गई। दो बदमाशों ने गाली गलौज कर शराब की शीशी से मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 34 का अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट