रायपुर

आईएएस, आईपीएस 48 घंटे हिरासत में तो सस्पेंशन के लिए केंद्र की अनुमति जरूरी नहीं
23-Jun-2023 7:38 PM
आईएएस, आईपीएस 48 घंटे हिरासत में तो सस्पेंशन के लिए केंद्र की अनुमति जरूरी नहीं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 23 जून। अब किसी भी आईएएस, आईपीएस और आईएफएस अफसरों के सस्पेंशन के लिए केंद्रीय लोक कार्मिक, गृह और वन विभाग की अनुमति या पुष्टि  की जरूरत नहीं होगी। यदि ये अफसर 48 घंटे तक पुलिस की कस्टडी या हिरासत  में रहते हैं तो राज्य सरकारें सीधे निलंबित करने अधिकृत हैं। चाहे वह आपराधिक या अन्य मामलों में वह अधिकारी 48  या अधिक पुलिस के कब्जे में रहा, रखा गया हो ।

 इस संबंध में डीओपीटी ने कई राज्यो से आई क्वेरी को लेकर यह स्पष्टीकरण आदेश जारी किया है। मुख्य सचिवों को भेजे आदेश में केंद्र ने कहा है कि अभा सेवा नियम अनुशासन/ अपील 1969  के तहत अब तक पुष्टि अनिवार्य था, लेकिन अब नहीं। यह भी कहा है कि अब तक केंद्र से पुष्टि की जरूरत उस वक्त आवश्यक होती थी जब वह अफसर हिरासत या पूछताछ के लिए 48 घंटे तक रोके जाने के बाद रिहा कर दिया जाए। और  राज्य सरकार अफसर का निलंबन जारी रखने पर अडिग हो। नियम 3 (1) के तहत यदि  निलंबन की अवधि 30 से अधिक रहने की स्थिति में केंद्र से पुष्टि आवश्यक होगी। यह आदेश गृह और वन सचिवों को भी भेजा गया है ।

यहां बता दे कि छत्तीसगढ़ में  कोल लेवी वसूली के मामले में सजा काट रहे आईएएस समीर विश्नोई को बीते अक्तूबर में ईडी ने गिरफ्तार किया था। और निलंबन दिसंबर में हुआ था। इसी तरह से राज्य संवर्ग के खनिज अधिकारी एसएस नाग, संदीप नायक को भी चार महीने बाद पिछले दिनों निलंबित किया गया ।


अन्य पोस्ट