रायपुर

कल हुआ बदलाव आंतरिक मामला, शैलजा ने महामंत्रियों के प्रभार बदलने पर कहा
22-Jun-2023 7:43 PM
कल हुआ बदलाव आंतरिक मामला, शैलजा ने महामंत्रियों के प्रभार बदलने पर कहा

रायपुर, 22 जून। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा गुरूवार को दोपहर राजधानी पहुंचीं। वे अगले 2 दिनों तक वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक  करेंगी। एयरपोर्ट में मीडिया से चर्चा  में कुमारी शैलजा ने कहा- संभागीय सम्मेलन पूरा हो गया है। अब कार्यकर्ताओं के बीच जाना है। कांग्रेस का हर नेता बूथ तक पहुंचेगा। जमीनी स्तर पर काम करेगा। संगठन में बदलाव को लेकर भाजपा  के आरोपों पर कहा कि ये हमारे पार्टी का आंतरिक मामला है। सत्ता और संगठन दोनों में अच्छा काम चल रहा है।

भाजपा  अपनी खोई हुई जमीन को ढूंढ रही है।15 साल तक छत्तीसगढ़ हृह्वद्यद्य जनता को लूटा है। छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा पर विश्वास नहीं करेगी।

रायपुर आते ही शैलजा सीधे सीएम हाऊस गईं जहां कोर कमेटी की बैठक ली। इस बैठक के लिए सीएम भूपेश बघेल भी अमरकंटक यात्रा से रायपुर लौटे थे। इस बैठक में स्पीकर चरणदास महंत, मंत्री टीएस सिंहदेव, शिव डहरिया, और पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम मौजूद थे। बैठक में कांग्रेस की चुनावी योजनाओं पर चर्चा होने की जानकारी दी गई है। इस बैठक में सिंहदेव पहली बार शामिल हुए। पिछली बैठक में वे ऑस्ट्रेलिया दौरे की वजह से शामिल नहीं हो पाए थे। संकेत है प्रदेश के नेताओं की राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे के साथ लंबित बैठक इस बैठक के बाद हो सकती है।


अन्य पोस्ट