रायपुर
जैन सतीशमुनि का 51वां चार्तुमास प्रवेश
22-Jun-2023 7:40 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 22 जून। श्रवण संघ के विद्धान जैन संत डॉ. सतीश मुनि शुक्लमुनि, रमनमुनि आदित्यमुनि का चरोदा से मंगल साधना केंद्र मंगलमय उरला में चार्तुमास के लिए प्रवेश हुआ। जैन समाज ने दिवंगत श्री रतन मुनि का दर्शन कर जयकारे के नारा लगाए। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश बरलोटा, गोलू गोलछा, प्रवीण श्री श्रीमाल, अमीत बैद, ने अपनी शुभकामनाएं दी। डॉ. सतीश मुनि ने बताया कि आज उनका 51 वां चार्तुमास हो रहा है। उन्होंने जन समुदाय को धार्मिक भावनाओं से अवगत कराया। इस अवसर पर अशोक कुमार झामर, जवरीलाल, दिलीप झामर, पारसमल, जुगतराज संचेती, प्रवीण नाहटा, संदीप बैद, सुरेश गुन्देचा आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे