रायपुर
बसें बुकिंग सेंटर पर खड़ा किया, तो भरने होंगे 10 हजार - महापौर
22-Jun-2023 7:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जून। भाठागांव अंतर राज्यीय बस स्टेण्ड के बस संचालकों ने महापौर एजाज ढेबर से मिलकर उनसे उनकी दुकानों का ताला खुलवाने का अनुरोध किया। उन्हें आश्वस्त किया कि बुकिंग सेंटर पर सवारी पिकप के लिए बसें खड़ी नहीं करेंगे। ढेबर ने कहा कि अब यदि बसें बुकिंग सेंटर के सामने खड़ी मिलीं, तो तत्काल बस संचालक पर 10 हजार रूपये की चालानी कार्यवाही होगी।
इस सम्बन्ध में महापौर ने जोन 6 के कमिश्नर रमेश जायसवाल को निर्देशित किया है। महापौर ने बस संचालकों की सील बंद दुकानों की सील सशर्त नियमानुसार कार्यवाही करके खोलने के निर्देश जोन कमिश्नर को दिये हैँ। इस चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल सहित बस संचालक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे