रायपुर
रायपुर, 22 जून। छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, कर्मचारीअधिकारी महासंघ, मंत्रालयीन कर्मचारी संघ एवं शिक्षक संगठनों के प्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक में लिए गए निर्णय के तहत आगामी आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने हेतु उक्त संगठनों से संबद्ध संगठनों के प्रांताध्यक्षों की संयुक्त बैठक कल शुक्रवार को सुबह 11 बजे इंद्रावती भवन के कान्फ्रेस हॉल नम्बर 04 में रखी गई है। बैठक में उपस्थित सदस्यों द्वारा लिया गया निर्णय सभी संगठनों को मान्य होगा।
अवसरवादी संगठन: दूसरी ओर पूर्व प्रांताध्यक्ष विजय कुमार झा ने एक बयान में कहा कि तृतीय प्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ के सभी सदस्यों को यदि बुरा लगेगा तो शायद यह मेरा आखरी अनुरोध होगा। पीआर यादव , जी आर चंद्रा, एवं समस्त वरिष्ठ अनुभवी पदाधिकारियों से अनुरोध करता हूं कि दोनों फेडरेशन एक होते हैं, तो उसका नाम अब अवसरवादी संगठन रखना चाहिए। तृतीय वर्ग के पदाधिकारियों, सदस्यों में अपने संगठन का मूल रक्त प्रवाहित हो रहा होगा, तो ऐसे किसी अवसरवादी एकता का समर्थन नहीं करना चाहिए।