रायपुर
क्रेडा के अफसर भी लपेटे में आ सकते हैं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जून। आयकर विभाग की टीम ने कांसिक्वेशनल रेड के तहत राजधानी के एक चार्टेड अकाउंटेंट के घर ओर कार्यालय में छापा मारा है। गुरुवार सुबह से आयकर विभाग की ये कार्रवाई जारी है।
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की टीम चार्टेड अकाउंटेंड दंपत्ति सतेंद्र जैन, ऋतु जैन के तेलीबांधा के ऐश्वर्या रेसीडेंसी स्थित निवास और कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई कर रही है। इस छापे की मूल कार्रवाई भागलपुर बिहार में चल रही है। वहां मिले इनपुट के आधार पर रायपुर में टीम ने इन्हें घेरा है।
बताया जा रहा है कि चार्टेड अकाउंटैंड सतेंद्र जैन की पत्नी ऋतुु जैन, पुत्र विपुल जैन, और पुत्री सोलर प्लांट और उपकरणों के सरकारी सप्लाई का बिजनेस है। इनका छत्तीसगढ़ के क्रेडा में भी बड़ा कारोबार रहा है। कुछ अरसा पहले तक ये बड़े सप्लायरों में गिने जाते रहे हैं। हालांकि यह जांच देश के 50 अन्य जगहों पर चल रहे छापों में मिले इनपुट के जरिए की जा रही है लेकिन कहा जा रहा है कि इसमें के्रडा के भी कुछ अधिकारी लपेटे में आ सकते हैं। बिहार से दो अधिकारी रायपुर आए हैं, और उनकी मदद के लिए रायपुर कार्यालय के 12 से 15 अफसर भी जांच में जुटे हुए हैं।