रायपुर

एडिशनल सीईओ ‘चुनाव’ के लिए तीन बैच के नाम भेजे गए
22-Jun-2023 7:11 PM
एडिशनल सीईओ ‘चुनाव’ के लिए तीन बैच के नाम भेजे गए

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जून। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीईओ) कार्यालय में एडिशनल सीईओ के पद पर नई नियुक्ति अगले सप्ताह कर दी जाएगी। इसके लिए निर्वाचन आयोग की डिमांड पर राज्य के मुख्य सचिव ने  आईएएस अफसरों के नाम का पैनल भेज दिया है।

यह पद शिखा राजपूत तिवारी के सरगुजा संभागायुक्त बनाए जाने के बाद से रिक्त है। पूर्व ऐसा कहा जा रहा था कि सीईओ रीना कंगाले , एसीईओ शिखा राजपूत ही अल्र्ट चुनाव कराएंगी। लेकिन सरकार ने पिछले सप्ताह किए तबादले में शिखा की नई पोस्टिंग की गई थी।

 अब इस पद के लिए 03 बैच की सीईओ से जूनियर को ही पदस्थ किया जाना है। इनमें 04, 05 ,06 बैच के अफसरों के नाम भेजे गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 04 बैच से प्रसन्ना आर, अंबलगन पी,अलरमेलमंगई, 05  से एस. प्रकाश, 06 बैच से श्रुति सिंह , पी. दयानंद के नाम  भेजे गए हैं। इन बैच के और भी अफसर हैं लेकिन उनमें कई केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं या जांच या सामना कर रहे हैं। और उपरोक्त में से सरकार किसी को भी  रिलीव नहीं करना चाहेगी।  सूत्रों के मुताबिक समझा जा रहा है कि श्रुति सिंह, दयानंद में से कोई हो सकता है। यूपी प्रतिनियुक्ति से लौटी श्रुति को हाल में हुए फेरबदल में कोई पोस्टिंग नहीं दी गई । और दयानंद राष्ट्रपति चुनाव के दौरान सीईओ रह चुके हैं।


अन्य पोस्ट