रायपुर

मामूली बात पर मारपीट की आधा दर्जन घटनाएं
22-Jun-2023 7:11 PM
मामूली बात पर मारपीट की आधा दर्जन घटनाएं

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 22 जून। मामूली बात को लेकर मारपीट, और रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में राजधानी के आधा दर्जन थानों में पीडि़त ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 506,323 और 34 का  अपराध दर्ज किया है। इन मामलों में आरोपी ने मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। शहर के कोतवाली इलाके में भी पुरानी बात को लेकर मारपीट हो गई।

पुलिस के मुताबिक  मोहम्मद साजिद ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह बैजनाथपारा में रहता है। उसके बेटे मोहम्मद अनस रजा को मोहल्ले के ही रहने वाले भावेश, भारती, साजिद ने किसी पुरानी बात को लेकर मारपीट की।  साजिद ने बताया कि बुधवार की शाम को अनस रास्ते से घर  जा रहा था। इसी दौरान भावेश, भारती और उसके साथी रास्ते में रोककर गाली गलौज करने लगे। जिसका विरोध करने पर बदमाश लडक़ों ने जान से मारने की धमकी देकर अपने हाथ में रखे कड़ा से अनस को मारकर चोट पहुंचाई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर कार्रवाई की।

इधर तेलीबांधा गुरूनानक हार्डवेयर श्याम नगर के पास मोहसीन साहू से मारपीट हो गई।  सडक़ पर घुम रहे बदमाशों ने रास्ता रोककर जबरन गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। ऐसा ही मारपीट का मामला राजेंद्र नगर, मंदिरहसौद के ग्राम रिकों में हो गई। जहां किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। जहां पुलिस ने काऊंटर रिपोर्ट दर्ज किया है। हीरा बंजारे ने सत्य बंजारे, करण और महिला रूपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, वहीं रूपा ने हीरा पर मारपीट करने का आरोप लगाया है।


अन्य पोस्ट