रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 22 जून। पीएचक्यू ने सूबेदार, एसआई, एसआई (विशेष शाखा), प्लाटून कमाण्डर, एसआई (अंगुल चिन्ह), एसआई (प्रश्नाधीन दस्तावेज), एसआई (रेडियो) एसआई (कम्प्यूटर) की मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता (फिटनेस) परीक्षार्थियों की सूची जारी कर दी है। मुख्य परीक्षा में 4755 उम्मीदवार पास हुए,जिसमें जनरल के 521उम्मीदवार पास हुए हैं करीब ग्यारह प्रतिशत है।
इसकी मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा का 26, 27 एवं 29 मई 23 को हुईथी। इसके नतीजो यानी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की सूची को लेकर व्यापमं और पी एच क्यू के बीच पिछले कुछ दिनों से खींचतान चल रही थी।
उसके बाद परीक्षा के मॉडल उत्तर व्यापमं की वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर 5 जून 23 को जारी कर दिए गए हैं। इन पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मुख्य लिखित भर्ती परीक्षा के उपरांत अगले चरण के पात्र परीक्षार्थियों की सूची रोल नंबर के बढ़ते क्रम में पुलिस मुख्यालय नया रायपुर की वेबसाइट 222.ष्द्दश्चशद्यद्बष्द्ग.द्दश1.द्बठ्ठ की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं ।इसमें पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 18 जुलाई 23 से रायपुर में आयोजित की जाएगी। इसकी विस्तृत समय-सारिणी पृथक से जारी की जाएगी। अगले चरण हेतु पात्र अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रदेश पत्र 5 जुलाई 23 के उपरांत पुलिस मुख्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकेंगे। भर्ती परीक्षा समिति के अध्यक्ष द्वारा जारी विग्यप्ति के अनुसार इन पदों के लिए चयन उपरांत नियुक्ति उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एस.एल.पी. (सी) क्रमांक 19668 / 2022 के अंतिम आदेश / निर्णय के अध्यधीन होंगी । यानी 58त्न आरक्षण को लेकर नियुक्ति दी जाएगी।