रायपुर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रायपुर, 21 जून। मंगलवार को भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा व बड़े भाई बलराम के साथ रथ पर सवार होकर मौसी के घर जाने के लिए निकले। इस दौरान रथ खींचने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
रायपुरा महादेवघाट स्थित निषाद समाज के रामजानकी मंदिर में सुबह भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा का विशेष श्रंृगार किया गया। दोपहर 4 बजे के बाद भाई और बहन के साथ जगन्नाथ रथ से जैसे ही निकले, भक्तों का रथ खींचने के लिए हुजूम उमड़ पड़ा।
रायपुर पश्चिम के विधायक और संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्तों संग रथ खींचा।
इस अवसर पर निषाद समाज रायपुर के पदाधिकारी, अजय निषाद, रामेश्वर निषाद समेत निषाद समाज रायपुर महानगर की सदस्य मीना निषाद , मनीषा निषाद, नमिता निषाद, तारामणि, राखी, प्रभा, शीला, जयंती, सुमा निषाद समेत बड़ी संख्या में समाजजन व नगरवासी उपस्थित रहे।

.jpeg)
