रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 21 जून। गांजा पीने की बात को लेकर मारपीट, फिर बीच बचाव करने आए युवक से मारपीट और चाकूबाजी कर तीन लोगों को घायल कर फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चार बदमाश मौके से फरार
राजा बंजारे ने थाना गुढिय़ारी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह गुढिय़ारी कुकरी तालाब पास रहता है। 18 की रात में तालाब के पास हीरा जोशी को मोहल्ले के ही रहने वाले उमेश रत्नाकर ने गांजा पीलाने के लिए कहने लगा। जिस पर हीरा जोशी के मना करने पर दोनों आपस में गाली गलौज कर मारपीट करने लगे। इसे देख राजा बंजारे बीच बचाव करने करने गया। जिसके बाद उमेश रत्नाकर वहां से चला गया। फिर उमेश और उसके साथी आशीष बंदे, लल्ला बंदे, गौरव बंदे, राजा बंदे, घासी डहरिया, राज बंजारे एवं निखिल गायकवाड़ के साथ डाण्डा एवं हाथ में चाकू लेकर राजा के घर के के पास जाकर गाली गलौज करने लगे थे। जिसे देख पड़ोस में रहने वाला रूपेश जोशी ने उन्हें गाली गलौज करने से मना करने पर उसके साथ मारपीट करने लगे। जान से मारने की नियत से अपने पास रखे चाकू से रूपेश जोशी के पेट पर चाकू से वार करने लगे। बीच बचार कर रहे समारू जोशी, संत बाई बंजारे एवं जयंती बंजारे पर भी चाकू से वार कर वहां से फरार हो गये। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 307, 34, 147, 148, 149 अपराध दर्ज किया। फरार आरोपियों की पतासाजी करते हुए घासीराम डहरिया उर्फ चुकरी, राज बंजारे उर्फ गड्डी एवं गौरव बंदे उर्फ बाउ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से डण्डा जब्त कर कार्रवाई की गई। आरोपियों की निशांनदेही पर अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।