रायपुर

क्लीनिक ने कचरे में मेडिकल वेस्ट मिलाया, 5 हजार जुर्माना
21-Jun-2023 4:25 PM
क्लीनिक ने कचरे में मेडिकल वेस्ट मिलाया, 5 हजार जुर्माना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जून। निगम  के जोन क्रमांक 9 स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल के कचरे में मेडिकल वेस्ट मिलाकर देने की शिकायत पर कार्रवाई की है।

वार्ड  33 में  हनुमान मन्दिर सेक्टर - 1 अवंति विहार के समीप एलएचके सुपर स्पेशियलिटी  क्लीनिक पर  कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए तत्काल 5 हजार रूपए जुर्माना वसूला।  जोन कमिश्नर संतोष पाण्डेय के निर्देश पर  प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी  जयनन्दन डहरिया के नेतृत्व एवं स्वच्छत्ता पर्यवेक्षक भोला तिवारी ने कार्रवाई की।

 जोन 4 के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मल्टी लेवल पार्किंग के पीछे गन्दगी फैलाने की शिकायत दुकानदार मोहम्मद राजी से तत्काल 5000 रूपये का जुर्माना  वसूला। इसकी जानकारी मिलने पर  जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा के निर्देश पर प्रभारी जोन स्वास्थ्य अधिकारी  गोपाल प्रधान, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  वीरेन्द्र चंद्राकर ने कार्रवाई की ।


अन्य पोस्ट