रायपुर

बनारस, रायगढ़ा, भिलाई में ब्लॉक, टे्रनें रद्द
21-Jun-2023 4:24 PM
बनारस, रायगढ़ा, भिलाई में ब्लॉक, टे्रनें रद्द

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 21 जून। बनारस, रायगढ़ा, और भिलाई में रेलवे के तकनीकी कार्य की वजह से कई ट्रेनों को रद्द कर परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा। जो इस प्रकार है। 21 एवं 23 जून  को  18201 दुर्ग- नौतनवाँ  प्रयागराज जंक्शन- सुलतानपुर- अयोध्या जंक्शन- मनकापुर जंक्शन- गोरखपुर जंक्शन  होकर चलेगी।  21 से 24 जून तक  15232 गोंदिया-बरोनी एक्सप्रेस बनारस- शाहगंज जंक्शन- मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन  होकर चलेगी ।

25 जून को  15231 बरोनी-गोंदिया एक्सप्रेस  फेफना जंक्शन- मऊ जंक्शन-शाहगंज जंक्शन- बनारस होकर चलेगी । 23, 24 एवं 25 जून,  को 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ  एक्सप्रेस मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन- जौनपुर जंक्शन-जंघई जंक्शन होकर चलेगी । 24 जून को  15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ  एक्सप्रेस  जंघई जंक्शन- जौनपुर जंक्शन- शाहगंज जंक्शन -मऊ जंक्शन- फेफना जंक्शन-छपरा होकर चलेगी । व 25 जून को  18202 नौतनवाँ-दुर्ग एक्सप्रेस गोरखपुर जंक्शन-  मनकापुर जंक्शन- अयोध्या जंक्शन - सुलतानपुर-प्रयागराज जंक्शन होकर चलेगी ।

देरी चलने वाली गाड़ी:

 23 जून  को  15231 बरोनी-गोंदिया एक्सप्रेस एक घंटे देरी से रवाना होगी ।   22 जून  को 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस एक घंटे 30 मिनिट देरी से।  विशाखापट्टनम की ट्रेन भी शामिल: इधर  रायगड़ा-विजयनगरम सेक्शन ट्रेफिक कम पावर ब्लॉक की वजह से  कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें  22 जून, को रायपुर एवं विशाखापटनम से रवाना होने वाली गाडी संख्या 08227/08528 रायपुर-विशाखापटनम-रायपुर पेसेंजर स्पेशल रद्द । आज शाम  18530 /18529 विशाखापटनम-दुर्ग- विशाखापटनम एक्सप्रेस रद्द।

देरी से चलने वाली गाड़ी:

गुरूवार को  विशाखापटनम से रवाना होने वाली  12807 समता एक्सप्रेस 2.30 घंटे देरी से चलेगी।

 भिलाई नगर - भिलाई के मध्य अपग्रेडेशन

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के भिलाई नगर - भिलाई के मध्य ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक  23 जून  को दोपहर1.00 बजे से 6.40 बजे तक लिया जाएगा। इस दौरान गर्डर लांचिंग एवं रोड अंडर ब्रिज के बॉक्स पुशिंग का कार्य किया जाएगा। यह अपग्रेडेशन का कार्य सुपेला   (किमी.859/17-19) लेवल क्रासिंग  गेट पर किया जाएगा। इस वजह से कुछ गाडिय़ों का परिचालन प्रभावित रहेगा ।

रद्द रहने वाली ट्रेनें: 08701/ 02 रायपुर -दुर्ग मेमू पैसेंजर स्पेशल  23 जून को रायपुर , दुर्ग से रद्द ।

18109 टाटा-इतवारी एक्सप्रेस 22 जून को टाटानगर से रद्द  । 18239 कोरबा-इतवारी एक्सप्रेस  22 जून को कोरबा से रद्द। 18240 इतवारी- बिलासपुर एक्सप्रेस  22 जून को इतवारी से रद्द । 18110 इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस 22 जून  को इतवारी से रद्द । 8730 रायपुर दुर्ग मेमू पैसेंजर  23 जून को रद्द।

रीशेड्यूलिंग ट्रेन: 12808 निजामुद्दीन-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को 22 जून को निजामुद्दीन  से 3 घंटे रीशेड्यूल।

परिवर्तित मार्ग : 5232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस  22 जून  को गोंदिया से नैनपुर-जबलपुर-कटनी होते हुए जाएगी। यह गाड़ी गोंदिया-उसलापुर- कटनी के मध्य रद्द रहेगी ।


अन्य पोस्ट