रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 20 जून। राजधानी से लगे तिल्दा के बिलाड़ी गांव में एक बेटी ने अपने पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बेटी को गिरफ्तार कर लिया है। नेवरा तिल्दा के थानेदार ने बताया कि बिलाड़ी निवासी हुबलाल भारती (55) की हत्या उसकी ही बेटी कल्पना भारती (26) ने बीती रात लाठी-डंडे से मारकर कर दी। हुबलाल की 9 लड़कियां, और एक लडक़ा है।
पत्नी की मृत्यु हो चुकी है। पूरे घर का माहौल शराब, और अन्य नशे के आदि की तरह है। इस बात से हुबलाल नाराज रहता था। साथ ही उसकी नियत भी ठीक नहीं थी। इस बात को लेकर घर में उनके बीच आपस में वाद विवाद झगड़े होते रहे हैं। कल रात हुई हुबलाल और कल्पना के बीच विवाद हुआ, और तैश में आकर कल्पना ने पिता की जान ले ली।
टीआई ने बताया कि पिता से परेशान बाकी भाई-बहनों ने कल्पना को रोकने की भी कोशिश नहीं की। कल्पना भाटापारा में एक ब्यूटी पार्लर में मेकअप का काम करती थी। आज सुबह घटना के बाद कल्पना को गिरफ्तार कर लिया गया।