रायपुर

श्रीमद् देवीभागवत के श्रवण मात्र से वसुदेव को कृष्ण की प्राप्ति हुई
20-Jun-2023 7:19 PM
श्रीमद् देवीभागवत के श्रवण मात्र से वसुदेव को कृष्ण की प्राप्ति हुई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 20 जून। महामाया मंदिर पुरानी बस्ती सार्वजनिक न्यास द्वारा आयोजित श्रीमद् देवीभागवत का 19 जून को भव्य शोभायात्रा निकालकर यज्ञ का प्रारंभ किया गया। न्यास समिति के सचिव व्यास नारायण तिवारी एवं न्यासी पं विजय कुमार झा ने बताया है कि आज शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए दोपहर मंदिर प्रांगण में वापस पहुंची। शक्ति पीठ पूजन उपरांत संध्या कथा प्रवचन प्रारंभ हुआ।

गुप्त नवरात्रि के पावन अवसर में आरंभ हुई देवी भागवत की कथा के महत्त्व को को प्रकाशित करते हुए शंकराचार्य आश्रम के प्रमुख डॉ.इन्दुभवानंद ने बताया कि वसुदेव जी को भी देवी भागवत के श्रवण करने से भगवान श्री कृष्ण की प्राप्ति हुई थीं। उन्होंने समन्तकमणि की चर्चा करते हुए बताया कि सत्राजित ने सूर्य को प्रसन्न करके मणि प्राप्त कर ली थी।

भगवान श्रीकृष्ण ने यह बताया कि जो भूगर्भ से अथवा वरदान या देवताओं से प्राप्त वस्तु होती है, उस पर समेकित रूप से सभी का अधिकार होता है। अत: सत्राजित उन्हें यह मणि अपने पास न रखकर  राजकोष में जमा कर देना चाहिए। सत्राजित को यह बात बुरी लगी और उसने अपनी मणि अपने भाई प्रसेन को दी।

प्रसेन जंगल में मारे गए भगवान कृष्ण प्रसेन को ढूंढने गए निश्चित समय में नहीं आए तो वसुदेव जी ने श्रीमद् देवी भागवत का श्रवण किया। भागवत सुनने मात्र से उनको कृष्ण की प्राप्ति हुई। अत: मनुष्य योनि में जन्म लेने पर अनेक जन्मों के पुण्य जागृत होने के कारण ही भागवत सुनने का अवसर प्राप्त होता है। इसलिए धर्मप्रिय श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में इसका पुण्य लाभ लेकर भागवत कथा का रसपान करना चाहिए।


अन्य पोस्ट