रायपुर

फर्जी जाति वालों को बर्खास्त करने अनशन
20-Jun-2023 5:22 PM
फर्जी जाति वालों को बर्खास्त करने अनशन

रायपुर, 20 जून। फर्जी जाति प्रणाण पत्रों से सरकारी नौकरी कर रहे लोगों के खिलाफ एक बार फिर विरोध तेज होने लगा है। अजजा के 6 युवक नवा रायपुर के तूता धरना स्थल पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। यह उनका दूसरा दिन है। इनकी मांग है कि फर्जी प्रमाण पत्रों वाले अधिकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जाए। ये युवक सोमवार को मंत्रालय में धरने पर बैठने वाले थे, लेकिन पुलिस ने इन्हें ट्रेस कर तूता के लिए राजी किया। यहां बता दें कि छत्तीसगढ़ शासन के कई विभागों में 3 सौ से अधिक अधिकारी-कर्मचारी, स्वयं के ओबीसी, एससी, एसटी होने का फर्जी प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी कर रहे हैं। इनके खिलाफ बीते 23 वर्षों में कई बार जांच हुई, और पुष्टि भी हुई, लेकिन बर्खास्तगी नहीं की जा सकी है।


अन्य पोस्ट