रायपुर
यह है भारत का सबसे बड़ा ग्रीन एनर्जी सोलर पॉवर प्लांट । हमारे अपने जंजगिरी में। जंजगिरी , रायपुर- भिलाई को जोडऩे वाले एनएच-53 में पॉवर ग्रिड सेंट से लगा हुआ है। रेलवे ने अब अपने उपयोग की बिजली अपनी जमीन पर पैदा करने की योजना बनाई है। इसके तहत रेलवे अपने परिसरों के पास रिक्त जमीन पर सोलर एनर्जी प्लांट स्थापित कर रहा है । यह ग्रीन बिजली पॉवर ग्रिड को देकर उससे उतनी ही बिजली अपनी जरूरत के दूसरे स्थान पर लेता है। इसी गिव एंड टेक कांट्रेक्ट के तहत जंजगिरी में यह प्लांट स्थापित कर दिया गया है। 210 एकड़ की विशाल भूमि पर प्लांट 300 करोड़ की लागत से लगाया गया है। जहां सौर ऊर्जा को बिजली में बदलने वाले 1.50 लाख फोटो वोल्टिक माड्यूल (सोलर पैनल) लगाए गए हैं ।यह प्रोजेक्ट पीजीसी के साथ हुए अनुबंध के तहत 27 वर्षों तक आपरेट होगा। इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर 350 करोड़ रूपए का सालाना मुनाफा कमाएगा। रेलवे इसे सार्वजनिक क्षेत्र या देश में सबसे बड़ा प्लांट बता रहा है।