रायपुर

मंत्रालय में काम शुरू होते ही पहुंची पुलिस, हलचल और खबरें फैलने लगी
19-Jun-2023 7:21 PM
मंत्रालय में काम शुरू होते ही पहुंची पुलिस, हलचल और खबरें फैलने लगी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। सोमवार सुबह मंत्रालय में कामकाज शुरू होते ही अकस्मात पुलिस की धमक ने प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारे में हलचल मच गई। लोग अपनी अपनी तरह से कयास और इनपुट देने लगे। सभी की एक ही बात कॉमन थी कि ईडी का हल्ला है।

एक सूत्र ने बताया कि दो कर्मचारियों ने व्यक्तिगत रूप से धरना देने की सूचना दी है। वे फर्जी जाति प्रमाण पत्रों के जरिए नौकरी कर रहे अधिकारी,कर्मचारियों को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर धरने और आमरण अनशन की नोटिस के तहत आज से अपना विरोध शुरू करने जा रहे हैं। इन्हें पकडऩे ही राखी टी आई अपने स्टाफ के साथ पहुंचे हए हैं। बता दे कि फर्जी प्रमाण पत्रों वाले लोगों को बर्खास्त करने सरकार बनने के तुरंत बाद आदिवासी सम्मेलन में सीएम भूपेश बघेल ने घोषणा की थी। और साढ़े चार वर्षों में अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।  दूसरी ओर, यह भी खबर दी गई कि ईडी की टीम खनिज विभाग में जांच कर रही है। विभाग के सूत्रों ने कहा कि उनके यहां सबकुछ सामान्य है। वहीं यह भी बताया गया कि विद्या मितानों की सहायक शिक्षक के पद पर भर्ती को लेकर गड़बड़ी की जांच के लिए कोई एजेंसी पहुंची है। इनके अफसरों को ट्रेस करने पुलिस टीम मंत्रालय में घूम रही है। किसी तरह के छापे की खबर फिलहाल नहीं है। 


अन्य पोस्ट