रायपुर

मानसून ने रफ्तार पकड़ी, दो दिन झुलसाने वाली गर्मी
19-Jun-2023 7:18 PM
मानसून ने रफ्तार पकड़ी, दो दिन झुलसाने वाली गर्मी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। मानसून में एक बार फिर गति पकड़ ली है। वह कर्नाटक से आगे बढक़र आंध्रप्रदेश पश्चिम, मध्य, उत्तर, पश्चिम बंगाल की खाड़ी में सक्रिय है। इसी रफ्तार से आगे बढ़ा, तो छत्तीसगढ़ में पहली बारिश 23, 24 तारीख को हो सकती है। लेकिन उससे पहले  छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी और तापमान ने अपना कहर बरपाया हुआ है। रायपुर मौसम विभाग की ओर से लू और उमस को लेकर लगातार चेतावनी जारी किया जा रहा है। मौसम केंद्र ने अगले 24 और 48 घंटों के लिए ग्रीष्म लहर लू चलने और उष्ण रात्रि यात्री उमस के लिए अलर्ट जारी किया है।

इन जिलों में 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान छत्तीसगढ़ के सरगुजा, जशपुर, बिलासपुर, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, बलोदाबाजार, महासमुंद, दुर्ग और राजनांदगांव जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर, रायगढ़, बालोद, बेमेतरा और कांकेर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।


अन्य पोस्ट