रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 19 जून। राजधानी में सोमवार को पीएससी में गड़बड़ी के विरोध में राज्य सरकार के खिलाफ बीजेपी के नेता कार्यकर्ताओं ने बड़ा आंदोलन किया। इसके चलते शहर में दिनभर यातायात बाधित रहा। लोग यातायात की समस्या से जूंझते रहे। चौक चौराहों पर यातायात बाधित रहने से लोगों को आने जाने के लिए अपना रूट बदलकर जाना पड़ा।
दरअसल सोमवार को भाजपा का पीएससी में हुई गड़बड़ी को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। रैली निकाल कर भाजपाईयों सीएसम हॉऊस का घेराव करने निकले आंदोलनकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने सीएम हाऊस की ओर जाने वाले रास्तों में बेरिकेटिंग कर बंद कर किया था। इस वजह से शहर में महिला थाना चौक से ओसीएम चौक - काली माई चौक - कबीर चौक। केनाल रोड पंचशील नगर चौक से छत्तीसगढ़ क्लब चौक। इनकम टैक्स कॉलोनी टर्निंग से एसआरपी चौक । सर्किट हाउस चौक से सीएम हाउस चौक। सिविल लाइन बिजली ऑफिस तिराहा से स्वर्ण जयंती तिराहा। बुढ़ेश्वर चौक से बुढ़ापारा बिजली ऑफिस चौक होकर महिला थाना चौक तक इन मार्गो में बेरिकेटिंग कर रोका गया।
यातायात में होने वाली बाधा के लिए पुलिस विभाग ने सुगम व्यवस्था बनाए रखने के लिए रविवार से ही तैयारियां कर ली थी। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सप्रे शाला के सामने सभा पश्चात रैली के रूप में सीएम हाउस का घेराव को लेकर शहर के बाहर से आने वाले गाडिय़ों के लिए आवाजाही और पार्किंग व्यवस्था की गई है।
दुर्ग भिलाई बेमेतरा की ओर से आने वाले वाहन चालक टाटीबंध चौक - रायपुरा- कुशालपुर- भाटा गांव चौक से चांदनी चौक होकर मारवाड़ी शमशान घाट पार्किंग, कैलाश पुरी ढाल पार्किंग एवं आउटडोर स्टेडियम पार्किंग स्थल में अपना वाहन खड़े किए। कबीरधाम, बिलासपुर की ओर से आने वाले वाहन टाटीबंध चौक से महोबा बाजार जी ई रोड होकर हिंद स्पोर्ट्स मैदान को भी पार्किंग स्थल बनाया गया था। जगदलपुर, गरियाबंद एवं महासमुंद की ओर से आने वाले वाहन पचपेड़ी नाका चौक होकर पुजारी पार्क पार्किंग , दानी गर्ल्स स्कूल एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज पार्किंग स्थल में अपना वाहन पार्क करने की व्यवस्था की गई थी।
बलौदाबाजार की ओर से आने वाले विधानसभा चौक- पंडरी बस स्टैंड - शास्त्री चौक - महिला थाना चौक - कालीबाड़ी चौक होकर दानी गल्र्स स्कूल एवं डिग्री गर्ल्स कॉलेज में पार्किंग तय किया था। वहीं पीडब्ल्यूडी चौक से सीएम हाउस -भगत सिंह चौक की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक पीडब्ल्यूडी चौक- नेताजी चौक- कटोरा तालाब- केनाल रोड -आनंद नगर चौक होकर आवाजाही करनी पड़ी।