रायपुर
रायपुर, 19 जून। 10- 12वीं बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिका जांच में की गई लापरवाही पर माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 100 से ज्यादा शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया है वहीं कुछ को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही शिक्षकों की एक साल की वेतन वृद्धि रोक दी गई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव व्हीके गोयल ने बताया कि लापरवाही करने वाले 101 शिक्षकों को तीन साल के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। पुनर्मूल्यांकन (रीवैल्यूएशन) में 20-40 अंक बढऩे पर 12वीं के 51 और 10वीं के 30 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। वहीं 41-49 अंक बढऩे पर 12वीं के 2 और 10वीं के 8 शिक्षकों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। 50 से ऊपर अंक बढऩे पर 12वीं के 3 और 10वीं के 7 शिक्षकों को हमेशा के लिए ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। साथ ही इन शिक्षकों का एक साल का वेतन वृद्धि भी रोका गया है।