रायपुर

पुरी मंदिर के रथ का पहिया स्थापित होगा गायत्री नगर में
19-Jun-2023 7:13 PM
पुरी मंदिर के रथ का पहिया स्थापित होगा गायत्री नगर में

कल दिनभर होंगे पूजा विधान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 19 जून। भगवान महाप्रभु श्री जगन्नाथ की रथयात्रा का पर्व मंगलवार को पूरी पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह से मनेगी। इस मौके पर गायत्री नगर स्थित श्रीजी के मंदिर में करीब 11 घंटे के भव्य आयोजन होंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष पुरंदर मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक कार्यक्रम चलेंगे। इस बार रायपुर मंदिर का विशेष सौभाग्य है कि पुरी के रथ या एक चक्र(पहिया) मिला है,इसे मंगलवार को स्थापित किया जाएगा। इस मौके पर राज्यपाल हरिचंदन, सीएम भूपेश बघेल और अन्य गणमान्य अतिथि भी शामिल होंगे। मिश्रा ने कहा कि सुबह 9 बजे से अभिषेक, हवन, 12बजे अतिथियों या हवनकुंड में प्रवेश, पूजा और आहूति,उसके बाद छेरा पहरा,आरती । दोपहर तीन बजे से रथयात्रा, 6 बजे रथ की मंदिर वापसी और फिर मौसी घर के लिए प्रस्थान ।


अन्य पोस्ट