रायपुर

एनएच-30 के किनारे में चल रहे ढाबे हटाए जाएंगे
18-Jun-2023 10:19 PM
एनएच-30 के किनारे में चल रहे ढाबे हटाए जाएंगे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 जून। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंन्द्र भुरे ने एनएच-30 के दोनों ओर चल रहे ढाबों को हटाने के निर्देश दिए हैं। जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठक में कहा कि शहर के दुर्घटनाजन्य स्थानों को चिन्हित कर दुर्घटना के कारणों पर विचार किया गया है। उन्होंने कहा कि इन स्थानों में अवरोधक और अन्य स्थान जिनके कारण वाहन चालको को वाहन चलाने में परेशानी होती है। उन सभी अवरोधों को हटाया जाए। चौक-चौराहों, अंधे मोड़ अवैध कट जो दुर्घटना के कारण बनते है, उन्हें सुधारा जाए और सडक़ों का चौड़ीकरण किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि चिन्हित स्थानों पर आम जनता को सचेत करने के लिए दुर्घटना जन्य स्थल का बोर्ड और संकेतक भी लगाया जाए।

बैठक में पुलिस विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि शहर में 24 ब्लैक स्पॉट चिन्हित किए गए है। जहां पर पिछले कुछ  समय से बार बार दुर्घटनाएं हो रही है। एनएच-30 के अंतर्गत अभनपुर में राजलक्ष्मी ढ़ाबा, कमल विहार देवपुरी चौक में बने चैनलाईजर में झाडिय़ों का झुड़ है, जिसके कारण वाहन चालको को मोड़ पर देखने की परेशानी होती है। भनपुरी तिराहा में यातायात का काफी दबाव के चलते इंजीनियर सुधार की आवश्यकता है। 

कलेक्टर डॉ भुरे ने कहा कि एनएच-30 मे दुर्घटनाजन्य स्थान के ढ़ाबा को हटाया जाए और देवपुरी चौक में लगे झाडियों की छटाई करे। साथ ही भनपुरी तिराहा में कार्ययोजना बना कर सडक़ पर सुधार करे। उन्होंने पचपेड़ी नाका, संतोषी नगर सडक पर डिवाईडर बनाने, ग्राम फुंडहर चौक से देवपुरी मार्ग मे एक्सप्रेस-वे मार्ग में सडक़ चौड़ीकरण करने, पण्डरी एवं शंकर नगर एक्सप्रेस-वे के नीचे आटोमेटिक ट्रैफिक सिग्नल लगाने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट