रायपुर
रायपुर, 18 जून। मध्यप्रदेश पापुनि के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ अधिवक्ता इकबाल अहमद रिजवी ने छत्तीसगढिय़ा की आर्थिक तंगी का फायदा उठाकर अत्यधिक ब्याज लेकर उन्हें पहले फांस लेते हैं और बाद में उनका दोहन कर जमीन, जायदाद एवं गहनों को बेचकर सूद पटाने मजबूर कर देते हैं जो अमानवीय कृत्य तो है, साथ ही गैरकानूनी भी है। रिजवी ने सरकार का ध्यान आकर्षित कर कहा है कि प्रदेश में बाहरी अर्थात् परदेसिया सूदखोरों को मनीलैन्डिंग लायसेन्स न दिए जाए तथा जिन सूदखोरों को पूर्व की भाजपा सरकार द्वारा लायसेन्स दिए गए हैं उन्हें रद्द कर छत्तीसगढिय़ा को लूटने की मुहिम को समाप्त किया जाए। रिजवी ने बताया है कि परदेसिया सूदखोरों के चंगुल से छुड़ाने का निर्णय तत्काल लेकर प्रदेश के मजबूर गरीब लोगों के पैसे को दूसरे प्रदेशों में जाने से रोकना भी प्रदेश सरकार का नैतिक दायित्व है। इस हेतु निर्णय लेकर शीघ्र कार्यवाही से प्रदेश के सूदखोरों से गरीब छत्तीसगढिय़ा को मुक्ति दिलाना आवश्यक एवं पुनीत कार्य है।