रायपुर

विस चुनाव: एक ही भवन में चार से अधिक मतदान केन्द्र नहीं होंगे
17-Jun-2023 10:44 PM
विस चुनाव: एक ही भवन में चार से अधिक मतदान केन्द्र नहीं होंगे

कलेक्टर ने निर्वाचन के तैयारियों की समीक्षा की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने विधानसभा चुनाव के तैयारियों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में एक भवन में चार से अधिक और ग्रामीण क्षेत्रों में दो से अधिक मतदान केंद्र नही होने चाहिए। ऐसे विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्र दूसरों भवनों में शिफ्ट किया जाए।

मतदान केंद्र शिफ्ट करने की स्थिति में पहले शासकीय भवन उसके बाद अर्धशासकीय भवन को प्राथमिकता दें। उक्त विकल्प न होने की स्थिति में निजी भवन जैसे प्राईवेट स्कूलों  में मतदान केन्द्र बनाए। यह ध्यान रखें की प्राईवेट स्कूल किसी राजनैतिक विचारधारा से या दल से संबंधित न हों। साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के राजनैतिक दल के प्रतिनिधियों से सहमति भी प्राप्त करे।

कलेक्टर ने कहा कि अपने विधानसभा क्षेत्र के महत्व्पूर्ण नागरिकों की सूची तैयार करें। उन्होंने एपिक कार्य के वितरण के संबंध में जानकारी लिया। बैठक में अपर कलेक्टर बिरेन्द्र बहादुर पंचभाई, बीसी साहु एवं गजेन्द्र ठाकुर, सभी अनुविभागीय दण्डाधिकारी राजस्व, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट