रायपुर

17 साल से वोट दे रहे, टैक्स पटा रहे लेकिन नहीं बन रही सडक़ और नाली
17-Jun-2023 10:41 PM
17 साल से वोट दे रहे, टैक्स पटा रहे लेकिन नहीं बन रही सडक़ और नाली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 जून। निगम के जोन -9 के  वार्ड नंबर 32 में बीते  वर्षों में न जाने कितने भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय पार्षद के साथ विधायक भी चुने गए हैं। हर किसी ने चुनाव से पहले हाथ जोडक़र नाली,सडक़ बनाने के भरोसे के बदले वोट मांगे होंगे,और लोगों के उन्ही वोटों से चुने भी गए । लेकिन पद मिल जाने के बाद जैसा होता आया है,वादे निभाने के लिए नहीं होते । 

इस वार्ड के महामाया विहार न्यू गायत्री नगर के दर्जनों निवासी लेटर  17 वर्षों से रोड और नाली की बनाने की मांग कर रहे है। पर अब तक किसी भी पार्षद, विधायक ने इनकी मांग नहीं सुनी। इनका आरोप है कि निगम  प्रशासन कहलाने वाले लोग अंध मूक बधिर हो गए हैं। ये लोग हर साल निगम के सभी टैक्स पटाते आ रहे हैं। इस टैक्स की रकम से महापौर, पार्षद सभी वेतन,भत्ते और पार्षद निधि ले रहे हैं लेकिन यह सडक़ नाली 17 साल से नहीं बनी। इन 17 वर्ष में भाजपा की दो और कांग्रेस की एक,एक सरकार और शहर सरकारें बन चुकी है।

सभी ने चुनाव से पहले बनवाने या वादा किया लेकिन नतीजों के बाद ढाक के वही तीन पात। अब चुनाव आ रहे हैं फिर नेता, इस गली में भी आएंगे और वादे कर जाएंगे । लेकिन रहवासियों ने ते कुछ और तय किया है। एक वीडियो वायरल कर इन्होंने कुछ यूं कहा है —कोई भी हमारी  फरियाद नहीं सुन रहा है । हमें आशा है की आप के (मीडिया) माध्यम से हमारी आवाज इन नेताओं और शासन के कानों तक पहुंचेगी।आप से निवेदन है कि हमारी इस खबर को शासन तक पहुंचाएं।


अन्य पोस्ट