रायपुर

अमानक मिनरल वाटर तैयार कर रहे फर्म पर बीआईएस का छापा, ब्यूरो के केयर ऐप में कर सकते हैं शिकायत
17-Jun-2023 10:40 PM
अमानक मिनरल वाटर तैयार कर रहे फर्म पर बीआईएस का छापा, ब्यूरो के केयर ऐप में कर सकते हैं शिकायत

रायपुर, 17 जून। भारतीय मानक ब्यूरो की टीम ने रायपुर के छोटापारा स्थित मैसर्स एमएस प्यूरीफायर प्राइवेट में तलाशी और जब्ती की कार्यवाही की। इस तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान, उपरोक्त फर्म को  ब्यूरो के लाइसेंस के बिना अवैध रूप से ब्लू स्काई एक्वा के लेबल के तहत पैकेज्ड पेयजल का निर्माण, पैकिंग और अवैध रूप से आईएसआई मार्क को चिन्हित करते हुए पाया गया।

ब्यूरो के वैध लाइसेंस के बिना पैकेज्ड पेयजल का उत्पादन और बिक्री भारत सरकार द्वारा जारी गुणवत्ता नियंत्रण आदेश के अनुसार निषिद्ध और अवैध है। वैध लाइसेंस के बिना अवैध रूप से आईएसआई मार्क को चिह्नित करना भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम, 2016 का उल्लंघन है।

तलाशी और जब्ती अभियान के दौरान भारी मात्रा में 250 मिलीलीटर क्कश्वञ्ज बोतलबंद पेयजल की बोतलें, खाली बोतलें और अवैध आईएसआई मार्किंग वाले लेबल जब्त किए गए। ब्यूरो अधिनियम 2016 के उल्लंघनकर्ताओं के खिलाफ नियमित रूप से इस तरह की तलाशी और जब्ती की कार्रवाई भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा कार्रवाई की जती है। बीआईएस ने मोबाइल एप्लिकेशन बीआईएस केयर ऐप भी लाया है जिसका उपयोग आईएसआई मार्क वाले उत्पादों, हॉलमार्क वाले आभूषणों, इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के पंजीकरण की वैधता की जांच के लिए किया जा सकता है।


अन्य पोस्ट