रायपुर
रायपुर, 17 जून। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक प्रसारण कार्यक्रम मन की बात की आगामी कड़ी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम जो कि हर माह के अंतिम रविवार को सुना जाता है, इस बार प्रधानमंत्री उस वक्त अमेरिका के प्रवास पर रहेंगे, अत: यह कार्यक्रम एक सप्ताह पूर्व रविवार18 जून सुबह 11 बजे सुना जाएगा। उन्होंने आम जनता के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं को परिवर्तित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कहा कि नई निर्धारित तिथि में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम से जुडक़र हमेशा की तरह सामयिक विषयों के साथ नए विषयों पर संवाद का श्रवण करें। साव ने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा कि वे नवीन सूचना के अनुसार मन की बात कार्यक्रम के जनता के साथ सुनने की तैयारी करें। हमेशा की तरह इस बार के प्रसारण में अधिकाधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करें ताकि जनता प्रधानमंत्री के संवाद से ज्यादा लाभान्वित हो। यह कार्यक्रम जनता से, जनता की, जनता के लिए सीधा संवाद है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर आयु समूह और हर वर्ग, विषय और क्षेत्र की बात करते हैं।