रायपुर
सीएम का अब शराबबंदी के बदले नशाबंदी की बात धोखा-सरोज
17-Jun-2023 10:38 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 17 जून। भारतीय जनता पार्टी की सांसद डॉ. सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नशाबंदी को लेकर दिए गए बयान पर तीखा कटाक्ष करते हुए कहा है कि 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करने के बाद मुख्यमंत्री बघेल अब नशाबंदी की बातें कर रहे हैं। डॉ. (सुश्री) पांडेय ने कहा कि गंगाजल हाथ में लेकर पूर्ण शराबबंदी की कसम खाने के बाद भी प्रदेश की भूपेश सरकार ने शराबबंदी का अपना वादा पूरा नहीं किया। इस झूठी सरकार की किसी भी बात पर प्रदेश अब कोई भरोसा नहीं करेगा। भाजपा सांसद डॉ. (सुश्री) पांडेय ने कहा कि नकली, जहरीली और ओवररेट शराब बिक्री के गोरखधंधे के जरिए हजारों करोड़ रुपए का घोटाला करने वाली प्रदेश सरकार के मुखिया अब ‘नौ सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली’ की कहावत चरितार्थ कर नशाबंदी की बातें करके प्रदेश को भरमाने में लगे हैं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे