रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर,17 जून। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के संचालक मंडल की बैठक नवा रायपुर स्थित बैंक मुख्यालय में आयोजित हुई। बैठक में अपेक्स बैंक के अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री दर्जा छत्तीसगढ़ शासन बैजनाथ चन्द्राकर, संचालक सदस्य द्वारिका साहू, संचालक सदस्य शंकर सोढ़ी, संचालक सदस्य अजय बंसल,नाबार्ड महाप्रबंधक सुरेंद्र बाबु, उप पंजीयक सहकारी संस्थाए, छत्तीसगढ़ युगल वर्मा,अपेक्स बैंक प्रबंध संचालक के एन कांडे उपस्थित रहे।
संचालक मंडल की बैठक में पूर्व में पारित निर्णय एवं उन पर सम्पन्न की गई कार्यालयीन कार्यवाही का अवलोकन कर विचार विमर्श किया गया। वर्ष 2022-23 में दिनांक 01 जनवरी 2023 से दिनांक 31 मार्च 2023 समाप्ति तक बैंक की सी.आर.आर. एवं एस.एल.आर. की स्थिति की समीक्षा की गई,जिसमें बैंक द्वारा अपनी आधिक्य निधियों के विनियोजन का अवलोकन किया गया।इसके अलावा एस.एल.आर. अंतर्गत किए गए निवेश का भी अवलोकन किया गया।
शीर्ष बैंक की शाखाओं को वर्ष 2022-23 में अमानत संकलन हेतु आवंटित लक्ष्य के विरूद्ध हुई पूर्ति की समीक्षा की गई।रिजर्व बैंक तथा नाबार्ड को प्रेषित सांविधिक विवरणी की अद्यतन स्थिति का अवलोकन किया गया।फूड क्रेडिट चोन्सोर्तियूम में निवेश की गई राशि के संबंध में अद्यतन स्थिति का अवलोकन कर सतत् निवेश रखने पर विचार किया गया।
बैंक द्वारा नाबार्ड एवं शासन से दिए गए ऋणार्जन का अवलोकन किया गया। बैंक की वर्ष 2023-24 के लिये विनियोजन नीति का अनुमोदन करना एवं एस.एल.आर. तथा नॉन एस.एल. आर. फण्ड्स में निवेश करने की अधिकतम सीमा निर्धारित करने पर विचार करना।
पंजीयक, सहकारी संस्थाए. छ.ग. द्वारा अनुमोदित किये गये चार्टड अकाउन्टेन्ट्स के पैनल में से भारतीय रिर्जव बँक, रायपुर द्वारा अनुमोदित चार्टड अकाउन्टेंट मेसर्स हर्ष जैन एण्ड एसोसिएट, दुर्ग द्वारा बैंक का वर्ष 2022-23 की स्थिति पर संपादित सांविधिक अंकेक्षण का अवलोकन कर पारित करने पर विचार किया गया।वर्ष 2022-23 में स्वीकृत बजट के विरूद्ध 31 मार्च 2023 में हुए आधिक्य व्यय की पुष्टि किया गया।बैंक के नवीन शाखा लैंलुंगा का में चालु खाता खोलने पर विचार किया गया।
शाखा पत्थलगांव के नवीन भवन बनने के उपरांत भवन में एटीएम स्थापित करने हेतु क्रय करने के संबंध में विषय बोर्ड के समक्ष अवलोकन हेतु रखा गया।
बैंक कर्मचारी सेवा नियम में क्रमोन्नति संबंधी प्रावधान लागू कराये जाने पर विचार करना । नवा रायपुर में छ0ग0सहकारी प्रशिक्षण संस्थान के भवन निर्माण के संबंध में विचार विमर्श किया गया।प्रदेश की कृषि साख सहकारी समितियों में कम्प्यूटरीकरण अंतर्गत प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। इसके अलावा अन्य विषयों पर विचार विमर्श एवं हुई।