रायपुर

राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन मुम्बई में छग के मंत्री-विधायक भी शामिल
16-Jun-2023 7:12 PM
राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन मुम्बई में छग के मंत्री-विधायक भी शामिल

रायपुर, 16 जून। जियो कन्वेंशन सेंटर, बीकेसी, मुंबई में तीन दिवसीय राष्ट्रीय विधायक सम्मेलन आयोजित किया गया। विधानसभा और विधान परिषदों के कुछ उल्लेखनीय वर्तमान और पूर्व अध्यक्ष इस सम्मेलन का संचालन कर रहे हैं। चूंकि यह हमारे राष्ट्र की खातिर संयुक्त चिंतन करने का अपनी तरह का पहला अवसर है, इस सम्मेलन में भाग लेने का अवसर मुझे भी प्राप्त हुआ।

इस सम्मेलन में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत, शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय,  शिशुपाल सोरी, विधायक आशीष छाबड़ा,  प्रमोद शर्मा छन्नी साहू, यशोदा वर्मा, सरोजनी बंजारे, कुंवर सिंह निषाद भी उपस्थित हुए।


अन्य पोस्ट