रायपुर
दहेज प्रताडऩा से परेशान महिला ने दी जान, पति गिरफ्तार
16-Jun-2023 7:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 16 जून। राजधानी में दहेज प्रताडऩा के चलते एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतिका रानू बग्गा के पति संदीप बग्गा और प्रदीप बग्गा के खिलाफ 306, 34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक लगभग एक महीने पहले शंकरनगर इलाके में एक महिला ने ससुराल वालों के दहेज प्रतारणा और मयके से बार- बार पैसों की मांग से परेशान होकर अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय लोगों से घटना की जानकारी मिनले पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। जिसके बाद मृतिका के परिवारजनों से पूछताछ कर ससुराल वालों पर मृतिका को पैसा की मांग को लेकर प्रताणित करना और आत्महत्या करने के लिए विवश करना पाया गया। जिसपर पुलिस ने पति संदीप बग्गा और प्रदीप बग्गा के खिलाफ धारा 306,34 का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे