रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 16 जून। बलबुद्धि के देव हनुमानजी की ताकत पर आधारित फिल्म आदिपुरूष शुक्रवार को देशभर में परदे पर उतरी। फिल्म के प्रमुख पात्र प्रभाष (बाहुबली फेम), कृति सेनन निभा रहे हैं। राजधानी रायपुर के देवेन्द्र नगर स्थित सिटी सेंटर मॉल के पीवीआर थियेटर में प्रदर्शित की गई।
देशभर में चली चर्चाओं के मुताबिक यहां भी थियेटर की पहली कुर्सी वीर हनुमान के लिए आरक्षित की गई थी। थियेटर संचालक ने इस कुर्सी पर हनुमानजी के फोटोफ्रेम को ससम्मान आसन दिया। फिल्म के पहले शो को देखने आए युवाओं ने तस्वीर को प्रणाम कर अपनी-अपनी कुर्सी संभाली। इस वाकए का भी अपना आकर्षण रहा। थियेटर में जय श्रीराम और बजरंगबलि जय के घोष भी हुए। यह सीट सुरक्षित रखी गई कि कहा जाता है कि जहां राम होते हैं वहां हनुमान आते ही हैं।
इससे पहले भी कई धार्मिक फिल्में का प्रदर्शन थियेटर में होते रहा है, लेकिन इस तरह से सीट आरक्षण, और देवताओं की तस्वीरें लगाने की परम्परा नहीं रही है। इस फिल्म को लेकर सनातनी युवकों में उत्साह देखा जा रहा है।