रायपुर

साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जब्त
15-Jun-2023 8:33 PM
साल तथा मिश्रित लकड़ी के अवैध चिरान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर/कोरबा, 15 जून। कटघोरा वनमंडल के ग्राम खम्हरिया में अवैध रूप से रखे गए मिश्रित प्रजाति के 129 नग चिरान तथा एक आरा मशीन को वन विभाग की उडऩदस्ता टीम ने जब्त किया गया है।

वन विभाग द्वारा वन अपराधों, लकडिय़ों के अवैध संग्रहण और परिवहन की रोकथाम के लिए निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में  वनमंडलाधिकारी कटघोरा वनमंडल प्रेमलता यादव के निर्देश पर गठित उडऩदस्ता टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर छापा मार कार्रवाई की गई।

टीम द्वारा की गई  कार्रवाई में ग्राम खम्हरिया के सौखी लाल एवं प्रमोद की बाड़ी से 129 नग मिश्रित प्रजाति के चिरान तथा एक आरा मशीन पाया गया, जिसके वैध दस्तावेज संग्रहणकर्ता के पास नहीं थे। उडऩदस्ता टीम ने वन अपराध प्रकरण दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है।


अन्य पोस्ट